-->
10th ke paper check kerna saru ker diya he  10 के पेपर चेक करने सरू कर दिये है

10th ke paper check kerna saru ker diya he 10 के पेपर चेक करने सरू कर दिये है

नमस्कार दोस्तो आप सबी का इस वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है 
जैसा कि आप सबी बी टाइटल पर देखा होगा कि 10th के पेपर चेक करने सरू कर दिए है तो बाकी की अपडेट आप ही पड़ लीजिए 

 बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन चार केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन सहायक परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों की संख्या कम रही। सभी चार मूल्यांकन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की कुल 619719 कॉपियां जांची जाएंगी। इसके लिए कुल 294 प्रधान परीक्षक व 2875 परीक्षक तैनात किए गए हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट व दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी। उधर, कोरोना वॉयरस को लेकर मूल्यांकन केंद्रों पर इंतजाम किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 मार्च तक बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जिले में कुल चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की कुुल 184181 कापियां जांचने के लिए पहुंची हैं। इसमें सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, विज्ञान, संगीत वादन, कामर्स, चित्रकला, कृषि, कंप्यूटर, मनोविज्ञान आदि विषयों की कॉपियां हैं। इन कॉपियों को जांचने के लिए कुल 11 प्रधान परीक्षक व 1083 परीक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल 107659 कॉपियां जांची जाएंगी। इसमें अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान आदि विषयों की कॉपियां शामिल हैं। इन कापियों को जांचने के लिए 45 प्रधान परीक्षक व 411 परीक्षक तैनात किए गए हैं। इसी तरह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज को भी मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां इंटरमीडिएट की कुुल 136848 कॉपियां जांचने के लिए पहुंची हैं। इसमें हिंदी, सामान्य हिंदी, भौतिक विज्ञान, भूगोल, इतिहास व व्यवसायिक विषयों की कॉपियां हैं। इन कॉपियों को जांचने के लिए कुल 51 प्रधान परीक्षक व 508 परीक्षक तैनात किए गए हैं। टाउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कॉपियों को जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 191031 कॉपियां जांचने के लिए पहुंची हैं। इसमें गणित, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संस्कृत आदि विषयों की कॉपियां बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देश की प्रतियां मूल्यांकन केंद्रों को उपलब्ध कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश की प्रति उपलब्ध कराते हुए संबंधित केंद्रों के उपनियंत्रक को निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षक मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे। मूल्यांकन कार्य के समय सीसीटीवी कैमरा व वॉयस रिकार्डिंग चालू रखा जाए, वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तर पर केवल सही का निशान लगाकर पूरा अंक दिया जाए। प्रत्येक खंड का मूल्यांकन कर अंक दिया जाए, दिए गए अंकों की ओवरराइटिंग न की जाए, प्रश्नों के उत्तर के बायें ओर लाल स्याही से अंक को अंकित किया जाए। साथ ही ब पुस्तिका का भी मूल्यांकन किया जाए।
 दोस्तों अगर आप सबी को हमारी न्यूज़ पसंद आती है तो आप हम को फॉलो कर ले ताकि हम और आप जुड़े रहे सके 
ओर दोस्तो आप सबी को हमारे इस वेबसाइट पर  News,love life ,eduactoin, cricket,mobile, यानी की हर प्रकार की खबर मिलेगी 

0 Response to "10th ke paper check kerna saru ker diya he 10 के पेपर चेक करने सरू कर दिये है "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article